आंध्र प्रेदश: शर्मिला रेड्डी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा रेडियो, जानिए क्या है पूरा मामला

मोदी मन की बात नहीं कर सकते लेकिन लोगों के मन की बात सुन सकते हैं इसीलिए आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने भेज दिया बड़ा सा रेडियो. रेडियो इसलिए मोदी को भेजा ताकि आंध्र के लोगों की मन की बात सुन सकें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Andhra Pradesh: प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी हर महीने के चौथे रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो पर मन की बात करते रहे हैं. आकाशवाणी सरकारी ब्रॉडकास्टर है इसलिए चुनाव के बीच ऐसा कर भी नहीं पाते. विपक्ष हल्ला मचाए, चुनाव आयोग मना करे इसलिए खुद ही चुनाव शुरू होने से पहले मन की बात का प्रसारण रोक दिया.