पवन कल्याण ने खड़ा किया नया बवाल, गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता के जरिए CM नायडू पर उठाए सवाल

Vangalapudi Anita: तिरुपति जिले में एक चार साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर भयावह घटना घटी, पूरे आंध्र प्रदेश में हंगामा मचा है. उसी घटना का रेफरेंस देते हुए पवन कल्याण ने अपने चुनाव क्षेत्र पिथापुरम की भरी रैली में गृह मंत्री अनिता को घेर लिया. खुलेआम वॉर्निंग दे दी. कहा कि मैं गृह मंत्री अनिता से कहना चाहता हूं कि आप गृह मंत्री हैं, कृपया गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Vangalapudi Anitha: एक सांसद या विधायक बनने के लिए 25 साल की उम्र होना जरूरी है... लेकिन आंध्र प्रदेश की यंग फेस और क्वीन ऑफ मासेस कही जाने वाली वंगालापुडी अनीता आज महज 40 साल की उम्र में राज्य की गृह मंत्री हैं. देश के किसी राज्य की अकेली गृह मंत्री. वो भी दलित और इतनी यंग. सिर्फ 10 साल में सरकारी स्कूल टीचर से गृह मंत्री बनने की कहानी है वंगालापुडी अनिता की. आज चंद्रबाबू नायडू सरकार में उस पद पर हैं जहां तक पहुंचने में बड़े-बड़े नेताओं के जूते-चप्पल घिस जाते हैं. अनीता ऐसे-ऐसे मंत्रालय संभाल रही हैं, जो डिप्टी सीएम पवन कल्याण को मिले मंत्रालयों से भी ज्यादा पावरफुल हैं. डीजीपी से लेकर आंध्र प्रदेश में पोस्टेड दर्जन भर आईपीएस अफसर सलाम ठोंकते हैं क्योंकि सबकी सुपर बॉस वंगालापुडी अनिता ही हैं. कौन है 10 साल में राजनीति के टॉप पर पहुंचने वाली वंगालापुडी अनिता.