Charchit Chehra: IIT की डिग्री और फिर IRS की नौकरी, कैसे एक अफसर बना राजनीति का 'क्रांतिकारी' चेहरा?
Charchit Chehra: राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है. कोर्ट को उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले. यह खबर केजरीवाल के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके IRS अफसर बनने से लेकर आंदोलनकारी और मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को बयां करती है.
ADVERTISEMENT

Charchit Chehra
Charchit Chehra: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2022-23 की कथित शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया. अदालत ने साफ कहा कि आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश नहीं किए जा सके और अभियोजन पक्ष अपना मामला साबित करने में विफल रहा.