मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा, मैं भी झुकूंगा नहीं: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Arvind Kejriwal news: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उनका यह बयान आम आदमी पार्टी के विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के बीच आया है. AAP सुप्रीमो ने दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल की आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘मनीष सिसोदिया को इन्होंने जेल में डाल दिया है. आज इन्होंने केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के पीछे सारी एजेंसी छोड़ दी है. इन्होंने सारे षड्यंत्र रच लिए लेकिन हमको झुका नहीं पाए. मैं भी डंटा हुआ हूं इनके खिलाफ.’