Arvind Kejriwal may turn in to coma: AAP का बड़ा दावा कोमा में जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल, तिहाड़ जेल रिपोर्ट को बताया गलत

Arvind Kejriwal may turn in to coma: अरविंद केजरीवाल को मौत के घाट उतारने की यह साजिश है. जिस दिन उन्हें गिरफ्तार किया गया उनका वजन 70 किलोग्राम था, जो अब घटकर 61.5 किलोग्राम हो गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Arvind Kejriwal may turn in to coma: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले के आरोप में फिलहाल तिहाड़ जेल में है. केजरीवाल के तबीयत को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार दावे किए जा रहे है. उनके स्वास्थ्य संबंधी AAP के आरोपों पर तिहाड़ जेल अधिकारियों ने कहा कि, उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जा रही है, और डाक्टरों की टीम नियमित रूप से उनकी जांच कर रही है. दूसरी तरफ AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज यानी सोमवार को अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के संबंध में तिहाड़ जेल अधिकारियों के दावों की आलोचना की है और कई गंभीर आरोप लगाए है. आइए आपको बताते हैं क्या कहा है संजय सिंह ने.