गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन मिलेगी तब ED के सामने पेश होंगे केजरीवाल! वकील ने हाई कोर्ट से की क्या रिक्वेस्ट?

दिल्ली सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघ्वी ने कोर्ट के सामने स्पष्ट किया कि, केजरीवाल ने ED के समन पर अपना जवाब भी दिया और पूछताछ के लिए वर्चुअली पेश होने को तैयार भी हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Arvind Kejriwal News: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) के समन के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने आज सुनवाई की. कथित शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के केस का सामना कर रहे जिसमें ED अबतक नौ समन जारी कर चुकी है. इस मामले में राहत के लिए सीएम केजरीवाल ने हाई कोर्ट का रुख किया था जिसपर आज सुनवाई हुई. आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा कि, आखिर वह एजेंसी के सामने क्यों पेश नहीं हो रहे हैं? वैसे उन्होंने कोर्ट से गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने फिलहाल ऐसा करने से इनकार किया है.