Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवार शामिल, देखें कौन कहां से लड़ेगा

Assam AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. राज्य की 126 सीटों पर होने वाले इस मुकाबले में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश करेगी, जबकि कांग्रेस और आप जैसे दल सत्ता में वापसी और पैठ बनाने के लिए संघर्ष करेंगे.

ADVERTISEMENT

Assam Assembly Election 2026
अरविंद केजरीवाल (File Photo)
google news

AAP First List for Assam Election 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी कमर कस ली है. पार्टी ने यहां के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसके तहत AAP ने 14 सीटों पर कैंडिडेट़स के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में गुवाहाटी, सिबसागर और डिब्रूगढ़ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बता दें की असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है.