गौरव गोगोई को 37.4% तो हेमंत बिस्वा शर्मा को…जानें असम में सीएम रेस में कौन सबसे आगे, C-Voter सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
असम विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और कांग्रेस के गौरव गोगोई के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. जानिए सी-वोटर के ताजा सर्वे में जनता ने सीएम की पसंद और सरकार के कामकाज पर क्या बड़ा फैसला सुनाया है.
ADVERTISEMENT

Assam Election 2026 C-Voter Survey
Assam Election 2026 C-Voter Survey: असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. इस बार का मुकाबला से मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा और कांग्रेस के उभरते चेहरे गौरव गोगोई के बीच माना जा रहा है. ऐसे में जनता का मूड जानने के लिए C-Voter ने एक बड़ा सर्वे किया है, जिसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. चलिए जानते हैं कि असम की जनता अगले मुख्यमंत्री के तौर पर किसे देखना चाहती है और मौजूदा सरकार के कामकाज से कितनी खुश है और क्या प्रधानमंत्री मोदी का जादू अभी भी बरकरार है या नहीं.