JNU से पढ़ाई, 4 बार विधायक, 2 बार के सांसद...असम में कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन करने वाले द्युत बोरदोलोई कौन, जानें
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग से पहले कांग्रेस को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. दिग्गज सांसद और पूर्व मंत्री प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए हैं. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे बड़ी जीत बताया है, जबकि कांग्रेस के लिए समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

दिग्गज सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल
Who is Pradyut Bordoloi: असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में कांग्रेश काे बड़ा झटका लगा है. यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफ दिया था. इसके बाद बुधवार को उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है. अपने सीनियर नेता हे पार्टी छोड़ने के बाद से कांग्रेस खेमे में खलबली मच हुई है.