हम फिर पूर्ण बजट लाएंगे… Budget सत्र की शुरुआत पर PM मोदी ने दिखाया अगले चुनाव में जीत का कॉन्फिडेंस
पीएम मोदी ने कहा कि, सदन में विरोध का स्वर और आलोचना कितनी भी तीखी भी क्यों हो फिर जिन्होंने अपना अच्छा काम किया है उनको इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.
ADVERTISEMENT

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा कर दिया हैं. पीएम ने आज बजट सत्र के शुरुआत में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, चुनावी साल होने की वजह से हम अंतरिम बजट लेकर आए है, नई सरकार बनने के बाद हम आपके सामने पूर्ण बजट लेकर आएंगे. पीएम के इस बयान से इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो 2024 में एकबार फिर से बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त है. वहीं पीएम मोदी ने अंत में सबको राम-राम कहकर अपना चुनावी एजेंडा भी सेट कर दिया.आइए आपको बताते हैं और क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने.