क्या जेल में 4.5 किलो घट गया केजरीवाल का वजन? आतिशी और जेल प्रशासन के अलग-अलग दावे

AAP का कहना है कि उनका अभी तक 4.5 किलो वजन घट चुका है. AAP  के दावों के बीच तिहाड़ से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल को जब जेल लाया गया था तब उनका वजन 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो ही है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल का वजन लगातार कम हो रहा है. उनके तेजी से गिरते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है. AAP का कहना है कि उनका अभी तक 4.5 किलो वजन घट चुका है. AAP के दावों के बीच तिहाड़ से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल को जब जेल लाया गया था तब उनका वजन 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो ही है.