अग्निपथ स्कीम को लेकर अयोध्या सांसद ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा-'... 24 घंटे के अंदर स्कीम लेंगे वापस'

फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि INDIA ब्लॉक की सरकार बनने पर क्या अग्निपथ स्कीम वापस ली जाएगी. तो उन्होंने इसपर जवाब देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर ये स्कीम हटा दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Agnipath Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को कारगिल दिवस की 25वीं सालगिरह मनाने लद्दाख पहुंचे थे. पीएम मोदी ने वहां कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अग्निपथ योजना के बारे में जिक्र किया. तो वहीं दूसरी ओर योजना पर मिल रहे सरकार को लगातार विरोध पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी के बयान के बाद फैजाबाद अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर जो बोला वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.