Shesh Bharat: तेलंगाना में सियासी हलचल! क्या 30 अप्रैल को छिन जाएगी मोहम्मद अजहरुद्दीन की कुर्सी?
Shesh Bharat: तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन की कुर्सी खतरे में है. बिना विधायक या MLC बने मंत्री रहने की 6 महीने की संवैधानिक समय सीमा 30 अप्रैल को खत्म हो रही है.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat: सियासत की पिच पर क्या मोहम्मद अजहरुद्दीन क्लीन बोल्ड होने वाले हैं? क्या हैदराबाद के नवाब को अपनी मंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी? तेलंगाना की राजनीति में इस वक्त एक दिलचस्प सस्पेंस थ्रिलर चल रहा है. एक-एक दिन, एक-एक पल भारी है. सेंटर में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और मौजूदा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन. मोहम्मद अजहरुद्दीन की मंत्री की कुर्सी पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है. वजह न तो कोई घोटाला है और न ही कोई नाराजगी, बल्कि वजह है संवैधानिक डेडलाइन.