Shesh Bharat: 'टुकड़े-टुकड़े' के आरोपों से घिरी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, ABVP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है पूरा विवाद?

बेंगलुरु की अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में ABVP ने 'देशविरोधी' गतिविधियों का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया. यूनिवर्सिटी गेट तोड़े गए और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट हुई. प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया है. दानवीर प्रेमजी की संस्था पर लगे इन आरोपों ने राज्य में राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी बहस छेड़ दी है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
google news

Azim Premji University Controversy: मशहूर उद्योगपति अजीम प्रेमजी की यूनिवर्सिटी एक बड़े विवाद में आ गई है. बेंगलुरु के सरजापुर स्थित कैंपस में ABVP के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की. आरोप है कि यूनिवर्सिटी के भीतर 'देशविरोधी' और 'सेना विरोधी' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.