Bagalkot By election 2026 exit poll: बागलकोट उपचुनाव में कांग्रेस मार सकती है बाजी? 'रुद्र रिसर्च' के नतीजों ने चौंकाया
रुद्र रिसर्च के एग्जिट पोल की मानें तो कर्नाटक की बागलकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेटी खेल कर सकते हैं. जानें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का पूरा चुनावी समीकरण.
ADVERTISEMENT

कर्नाटक के बागलकोट में कौन मार रहा बाजी?
कर्नाटक के बागलकोट विधानसभा उपचुनाव पर सबकी नजरे हैं. 4 मई को साफ हो जाएगा कि कांग्रेस विधायक के निधन से खाली हुई ये सीट अब किसकी होगी? इससे पहले ही 'रुद्र रिसर्च' एग्जिट पोल के नतीजों ने बागलकोट की जनता को एक इशारा दे दिया और संभावना जताई है कि यहां कांग्रेस पार्टी एक बार फिर बाजी मारने जा रही है. 'रुद्र रिसर्च' की मानें तो जीत-हार कर अंतर 15 हजार वोट या इसके आसपास हो सकते हैं. कर्नाटक में 2028 में होने वाले आगामी चुनाव से पहले इस सीट का नतीजा रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है.