बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काट BSP ने दिया श्याम सिंह यादव को टिकट, जानिए कौन हैं ये
धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह ने जौनपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन चार दिन पहले ही दाखिल किया था. अब उनका टिकट कटने के बाद ऊहापोह की स्थिति बन गई है.
ADVERTISEMENT

Jaunpur Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे और दिलचस्प होता जा रहा है. इसके साथ-साथ सियासत में भी गजब का उलटफेर देखने को मिल रहा है. जौनपुर जहां छठे फेज में 25 मई को मतदान होने है और जिसके नामांकन की अंतिम डेट 6 मई यानी आज है वहां एक बड़ा उलटफेर सामने आ रहा है. धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह जो बसपा के टिकट पर जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही थी उनका टिकट कट गया है. बसपा ने बीती रात धनंजय उनका टिकट काटने का फैसला किया और अपने वर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को दोबारा टिकट दे दिया है. जानकारी के मुताबिक श्याम सिंह यादव आज दोपहर 1 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे.