Shesh Bharat: हनी-ट्रैप या रेप? केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के बेटे पर लगे गंभीर आरोपों का पूरा सच क्या है?

Shesh Bharat: केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के बेटे बंडी साईं भगीरथ पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है. भगीरथ ने इसे 5 करोड़ की रंगदारी के लिए 'हनी-ट्रैप' बताया है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
google news

Shesh Bharat: तेलंगाना की राजनीति में इन दिनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और उनके बेटे बंडी साईं भगीरथ का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है. भाजपा के बड़े और आक्रामक नेताओं में गिने जाने वाले बंडी संजय का परिवार अब गंभीर कानूनी विवाद में फंस गया है. उनके 23 वर्षीय बेटे पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है, जिसके बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है.