राहुल गांधी की वजह से बंगाल की सियासी क्राइसिस से पार पाएगी कांग्रेस! ममता के संकेतों को समझिए

ममता ने कांग्रेस को 2019 चुनाव के आधार पर कांग्रेस को दो सीटें देने को तैयार थी और किसी तीसरी सीट पर भी विचार करने को तैयार थी, लेकिन कांग्रेस ने जैसे ही 10-12 सीटें मांगीं, उन्होंने कांग्रेस को सलाम नमस्ते कर दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

INDIA Alliance- Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में 42 सीटों की लड़ाई अब त्रिकोणीय हो चली है. कांग्रेस ने लड़ने के लिए 10 से 12 सीटें मांगी, तो गुस्साई ममता बनर्जी ने अलायंस से नाता ही तोड़ लिया. न किसी नेगोशिएशन की गुंजाइश रखी, न ही किसी बारगेन की. ममता ने कांग्रेस को छोड़ा लेकिन कांग्रेस ने ममता बनर्जी को नहीं छोड़ा है. आज हुई एक पत्रकार वार्ता में जयराम रमेश ने कहा कि, हमने ममता बनर्जी के लिए दरवाजे खोल रखे हैं.