'चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे को CM बनाने का किया था वादा!' शिवसेना शिंदे नेता ने कर दिया बड़ा दावा 

Maharashtra CM Tussle: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को 233 सीटें मिली जिसमें बीजेपी के सबसे ज्यादा 132 उम्मीदवारों ने चुनाव जीता. शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की.

ADVERTISEMENT

Eknath Shinde
एकनाथ शिंदे
Google CTA

Maharashtra CM Tussle: महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या एकनाथ शिंदे एकबार फिर से CM बनेंगे या फिर पिछली बार डिप्टी सीएम पद से संतोष करने वाले पूर्व CM देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे. महाराष्ट्र से लेकर देशभर में फिलहाल इसी बात की चर्चा हो रही है. इन्हीं सब के बीच अब शिवसेना शिंदे गुट नेता संजय शिरसाट ने एक बड़ी बात कर दी हैं. मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने कहा है कि, एकनाथ शिंदे की पार्टी डिप्टी सीएम की पोस्ट स्वीकार नहीं करेगी. यानी की मुख्यमंत्री को महायुती गठबंधन में रार छिड़ती नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं शिवसेना शिंदे गुट ने मुख्यमंत्री पद को क्या दावा किया है.