राम मंदिर के उद्धाटन से पहले देखिए जगन्नाथ पुरी धाम का नया परिक्रमा कॉरिडोर, हो गया कायाकल्प

पुनर्विकास के लिए 440 दुकानें, 30 लॉज, 193 घर और एक हजार स्ट्रीट वेंडरों को हटाया गया. 17.22 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई. लोगों को राज्य सरकार ने 403 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया.

ADVERTISEMENT

Jagannath Puri Dham
Jagannath Puri Dham
google news

Jagannath Puri Dham: जो 700 सालों में नहीं हुआ है वो अब पुरी में होने जा रहा है. महाप्रभु जगन्नाथ भगवान के धाम का पुनर्विकास. मंदिर के आस पास के इलाकों का काया कल्प हो रहा है. यहां मंदिर से लगे हुए चारों तरफ के 75 मीटर के इलाके को खाली करके श्रीमंदिर परिक्रमा कॉरिडोर बनाया गया है. मंदिर के परिसर से सटे हुए इलाकों में पहले बहुत सारी दुकानें और घर थे. ज्यादा भीड़ होने पर हादसे, दुर्घटनाओं की आशंका थी और जरूरी मदद पहुंचाने का रास्ता भी काफी संकरा था. इस पुनर्विकास ने जगन्नाथ धाम को तमाम सुविधाओं से लैस कर दिया है. इस पुनर्विकास के लिए 440 दुकानें, 30 लॉज, 193 घर और एक हजार स्ट्रीट वेंडरों को हटाया गया. 17.22 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई. लोगों को राज्य सरकार ने 403 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया. कॉरिडोर के निर्माण में 300 करोड खर्च हुए हैं. पूरा प्रोजेक्ट 2700 करोड़ रूपए का है.