Bengal Election 2026: क्या ममता के 'किले' में सेंध लगा पाएगी BJP? 74 विधायकों के टिकट कटे, 'खेला' होने के आसार

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी ने एंटी-इंकंबेंसी को देखते हुए 74 विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि बीजेपी डिजिटल प्लेटफॉर्म और सरकारी मुद्दों के जरिए सत्ता परिवर्तन की कोशिश में है. 23 और 29 अप्रैल को होने वाला मतदान बंगाल की अगली दिशा तय करेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और सियासी पारा अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में परिवर्तन का दावा कर रही है. राज्य की 294 सीटों पर होने वाले इस महामुकाबले में इस बार कई नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं जो बंगाल की भविष्य की राजनीति तय करेंगे.