'राम उत्तर भारत के देवता, बंगाल में मां काली के भक्त'...TMC नेता चंद्रनाथ सिन्हा के बयान से गरमाया चुनावी माहौल, BJP ने खोला मोर्चा

पश्चिम बंगाल चुनाव माहौल के बीच टीएमसी नेता चंद्रनाथ सिन्हा के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. उन्होंने भगवान राम को उत्तर भारत का देवता बताते हुए बीजेपी पर धर्म के नाम पर वोट का व्यापार करने का आरोप लगाया है. इस पर अब बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है.

ADVERTISEMENT

TMC Leader Statement Handranath Sinha Controversy
TMC Leader Statement Handranath Sinha Controversy
google news

TMC Leader Statement Handranath Sinha Controversy: देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसी क्रम में सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में जुट गए हैं. जिन राज्यों में चुनाव हाेना है उनमें पश्चिम बंगाल में भी शामिल है, ऐसे में यहां का सियासी पारा सातवें आसमान पर है. इसी बीच अब टीएमसी के पूर्व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के एक बयान ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है. दरअसल, बोलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भगवान राम को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिस पर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं खबर में...