हरे गमछे को लालू यादव ने बताया था RJD का 'लाइसेंस', लेकिन तेजस्वी ने उसे अपनी यात्रा से क्यों किया बैन?

Bihar Politics: RJD नेता तेजस्वी यादव 10 सितंबर से अपनी संवाद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने यात्रा के शुरू होने से पहले पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किए हैं और उन्होंने अपनी यात्रा से उसे बैन भी कर दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tejashwi Yadav: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. पार्टी के नेता तेजस्वी यादव 10 सितंबर से अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. लेकिन यात्रा के शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. निर्देश जारी करते हुए तेजस्वी ने अपनी यात्रा में हरे रंग के गमछे पर बैन लगा दिया है.