दिग्गज कारोबारी मस्क ने EVM पर उठाए सवाल तो इस भिड़ंत में बीजेपी, राहुल गांधी भी कूदे

EVM को लेकर एलन मस्क और बीजेपी के बीच टकराव देखने को मिला है. इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Elon Musk on EVM: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर अरबपति एलन मस्क की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए इसे बिना आधार के "विशाल व्यापक सामान्यीकरण" करार दिया है. एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में EVM के बारे में चिंता जताई थी, जिसमें सुझाव दिया गया था कि इन्सानों या एआई द्वारा हैक किए जाने के संभावित जोखिम के कारण उन्हें समाप्त कर दिया जाना चाहिए, भले ही जोखिम न्यूनतम हो.