राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए ऐसा क्या कह दिया कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बोले- ये दुर्भाग्यपूर्ण
नितिन नबीन ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता वाला बताया. बीजेपी नेता ने कहा कि लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा राहुल गांधी के बयानों में साफ झलक रही है.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार.
लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के बयान पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार कियाहै. उन्होंने कहा- "राहुल गांधी का आज का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से उनकी अराजक मानसिकता को दिखाता है. मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां शिष्टाचार और सामाजिक सौहार्द एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं, उनका यह बयान सचमुच खेदजनक है.''