प्रियंका के वायनाड से लड़ने को BJP ने 'बेशर्मी' से जोड़ा, कांग्रेस ने सुनाई PM मोदी वाली कहानी

कांग्रेस की ओर से वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी की ओर से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. BJP नेता राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर वायनाड की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने पीएम मोदी के 2014 में दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की बात करते हुए पलटवार किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

BJP vs Congress: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है. वे अब रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. इस बात का ऐलान बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया. खरगे ने ये भी बताया कि राहुल की खाली की गई सीट पर कांग्रेस की ओर से कौन उम्मीदवार होगा. कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को इस सीट पर उम्मीदवार के रूप में उतारा है. प्रियंका गांधी पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगी.