BJP ने नायब सैनी को बनाया CM फेस लेकिन अनिल विज ने भी ठोकी अपनी दावेदारी, क्या पार्टी में सब ठीक नहीं?

Haryana Elections: भाजपा के वरिष्ठ नेता और छह बार के विधायक अनिल विज ने रविवार को बड़ा ऐलान कर के पार्टी में हलचल तेज कर दी है. दरअसल उन्होंने कहा है कि अगर 8 अक्टूबर को प्रदेश में बीजेपी की सरकार सत्ता में लौटती है तो सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana Elections 2024: हरियाणा में चुनाव के लिए अब कुछ ही समय बचा है. चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के एलान करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस की ओर से सीएम कौन होगा इसका एलान फिलहाल नहीं किया गया है लेकिन बीजेपी ने तत्कालीन सीएम नायब सिंह सैनी पर फिर एक बार भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया है, लेकिन इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने रविवार को घोषणा की कि अगर भाजपा 5 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में लौटती है, तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे. विज छह बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत हस्ती माने जाते हैं.