'ब्राह्मण हूं इसलिए...पहली पंक्ति में बैठने से रोका', मराठा सम्मेलन में सीट को लेकर रार! BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने MLA पर लगाए आरोप
पुणे में मराठा छात्र सम्मान समारोह के दौरान बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी और बीजेपी विधायक अभिमन्यु पवार के बीच सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर विवाद हो गया. मेधा कुलकर्णी का आरोप है कि ब्राह्मण होने के कारण उन्हें पहली लाइन में बैठने से रोका गया, जबकि विधायक पवार ने इसे महज गलतफहमी बताया है.
ADVERTISEMENT

medha kulkarni
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में शुक्रवार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के भीतर की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई. बीजेपी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने अपनी ही पार्टी के विधायक अभिमन्यु पवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद का दावा है कि उन्हें सिर्फ इसलिए पहली पंक्ति में बैठने से रोका गया क्योंकि वह ब्राह्मण समुदाय से आती हैं. यह पूरा वाकया उस समय हुआ जब मंच पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.