BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 36 राज्यों में नियुक्त किए नए प्रभारी

बीजेपी ने 23 सितंबर 2026 को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए. राजस्थान की जिम्मेदारी संजय भाटिया को मिली है. कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी बनाए गए हैं. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में भी संगठनात्मक बदलाव किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 23 सितंबर 2026 को इन नियुक्तियों की घोषणा की. नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.