नितिन नबीन की नई टीम में स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया समेत कई दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
Nitin Nabin New Team: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. नई टीम में वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी और सतीश पूनिया समेत कई दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है. यहां देखें बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पूरी लिस्ट और सभी नियुक्तियों की जानकारी.
ADVERTISEMENT

Nitin Nabin New Team (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में कई दिग्गजों को जगह दी गई है और साथ ही कई नेताओं की वापसी भी हुई है. बीजेपी अध्यक्ष के टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे की वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं राम माधव की भी वापसी हुई और उन्हें भी उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.
