BJP ने राज्यसभा के लिए 6 राज्यों की 9 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नाम
BJP Rajya Sabha Candidate List: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 2026 में होने वाले राज्यसभा के चुनावों के लिए विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. इनमें बिहार से असम छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के प्रमुख नाम शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

BJP Rajya Sabha Candidate List
BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. BJP ने टिकट देते समय ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी है जिनकी संगठन पर मजबूत पकड़ है. गौरतलब है कि देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है. चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है.