राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, महाराष्ट्र से 4 नए नामों का किया ऐलान, अब तक 13 उम्मीदवार हो चुके हैं घोषित
BJP second list candidates: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में चार नए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले पार्टी 9 नामों का ऐलान कर चुकी थी. अब तक 7 राज्यों में कुल 13 प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं.
ADVERTISEMENT

BJP second list candidates
Rajya Sabha election BJP candidates list: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस नई लिस्ट में पार्टी ने 4 नामों का ऐलान किया है. इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष विनोद तावड़े के नाम शामिल हैं. इनके साथ ही माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते को भी उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इस दूसरी लिस्ट के जारी होने के बाद पार्टी ने अब तक कुल 7 राज्यों में 13 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं.