BJP West Bengal election 2026 : BJP की 144 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी, नंदीग्राम और भवानीपुर से ताल ठोकेंगे सुवेंदु अधिकारी
BJP ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर और नंदीग्राम से लड़ेंगे चुनाव. दिलीप घोष को भी मिला टिकट. पूरी लिस्ट देखें.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: सुवेंदु अधिकारी के सोशल मीडिया X से.
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिसमें सुवेंदु अधिकारी को पार्टी ने दो सीटों से उतारा है. सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से ताल ठोकेंगे. खास बात ये है कि भवानीपुर वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछली बार चुनाव जीता था. कुल मिलाकर भवानीपुर सीट इस बार हॉट सीट रहने वाली है.