बंगाल की महिलाओं पर गाने से जुड़े विवाद के बीच पवन सिंह ने आसनसोल से लौटाया BJP का टिकट

बंगाल की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक गानों से जुड़े विवाद के बीच भोजपुरी गायक पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बंगाल की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक गानों से जुड़े विवाद के बीच भोजपुरी गायक पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. शनिवार को बीजेपी ने जब 195 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, तो इसमें पवन सिंह का भी नाम था. उन्हें आसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया था. इसके बाद आसनसोल से पूर्व सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने पवन सिंह के उन कथित भोजपुरी गानों का मुद्दा उठाया, जो बंगाल की लड़कियों और महिलाओं से जुड़े थे. तृणमूल कांग्रेस ने इस बंगाल की नारियों की अस्मिता से जोड़ दिया.