NOTA को इग्नोर कर सूरत में निर्विरोध जीते बीजेपी के मुकेश दलाल, अब CJI ने मांगा चुनाव आयोग से जवाब

जो तीन लोग नीलेश कुंभानी को उम्मीदवार बनाने के लिए प्रस्तावक बने थे वो मुकर गए. कहा कि नामांकन पत्र पर हमारे साइन ही नहीं हैं. नामांकन रद्द होते ही सूरत में बीएसपी उम्मीदवार और 7 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नाम वापस लेकर मुकेश दलाल के निर्विरोध सांसद बनने का रास्ता साफ कर दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Surat Lok Sabha Seat: सूरत में बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल बिना चुनाव निर्विरोध जीत गए. जीत का सर्टिफिकेट भी मिल गया. कांग्रेस के जिस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी के नामांकन रद्द से मुकेश दलाल की जीत हुई उनके बीजेपी में शामिल होने की भी चर्चा तेज है. बीजेपी को पहली जीत की खूब बधाइयां आ रही है. हालांकि इतना सब होने के बाद हो सकता है कि सूरत में मुकेश दलाल की जीत फंस जाए और बीजेपी के जश्न पर पानी फिर जाए. कहीं ऐसा न हो जाए कि सूरत में नए सिरे से चुनाव की नौबत आ जाए.