BMC चुनाव: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 66 उम्मीदवारों का नाम आया सामने, कई युवा चेहरे पर दांव

BMC elections BJP releases first list : बीजेपी ने बीएमसी चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कई युवा और नए चेहरों को मौका दिया गया है. जबकि सबसे कम उम्र के उम्मीदवार नवनाथ बान शिवाजीनगर वार्ड से मैदान में उतरेंगे. 15 जनवरी को होने वाले इस अहम चुनाव में नामांकन की रफ्तार तेज है और अब तक 401 पर्चे दाखिल हो चुके हैं.

ADVERTISEMENT

BMC चुनाव
BMC चुनाव
Google CTA

BMC Election BJP List: मुंबई बीएमसी चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार को आई इस लिस्ट में कुल 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने इस बार पुराने अनुभवी पार्षदों के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को भी मैदान में उतारकर साफ कर दिया है कि वह अनुभव और ऊर्जा दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है.