BRICS Summit का आज से आगाज, मोदी-जिनपिंग मिलेंगे, जानिए सुबह से रात तक पूरा शेड्यूल

दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का शनिवार से आगाज होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठक करेंगे. शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी. भारत मंडपम में मुख्य सम्मेलन, प्रदर्शनी, फैमिली फोटो, वृक्षारोपण और गाला डिनर होगा. ट्रैफिक और मौसम पर भी नजर रहेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का शनिवार से औपचारिक आगाज होने जा रहा है. राजधानी में होने वाले इस बड़े कूटनीतिक आयोजन पर पूरी दुनिया की नजर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिनभर कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकात सबसे अहम मानी जा रही है.