ब्रितानी प्रोफेसर निताशा लंदन से आईं पर एयरपोर्ट से हुई बैरंग वापसी, क्यों नहीं मिली एंट्री?

निताशा कर्नाटक सरकार के एक कार्यक्रम में 'संविधान और लोकतंत्र' पर अपना वक्तव्य देने भारत आई थीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

British Professor Nitasha Kaul: भारतीय मूल की ब्रितानी प्रोफेसर निताशा कौल इस वक्त चर्चा में हैं. असल में कर्नाटक सरकार के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लंदन से बेंगलुरु पहुंचीं इस महिला प्रोफेसर का दावा है कि उनको एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया गया. प्रोफेसर का दावा है कि उन्हें ऐसी कोई सूचना पहले से नहीं दी गई थी कि भारत में उन्हें एंट्री लेने नहीं दिया जाएगा. आखिर ये महिला प्रोफेसर कौन हैं और इनसे जुड़ा माजरा क्या है?