बजट में तेलंगाना को किया गया दरकिनार! अब CM रेवंत रेड्डी दिल्ली में मचाएंगे सियासी हंगामा
मंगलवार को बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए अच्छी खासी रकम का ऐलान कर दिया. वित्त मंत्री ने बजट स्पीच में तेलंगाना का जिक्र तक नहीं किया और ना ही कोई राशी देना का ऐलान किया. रेवंत रेड्डी ने ऐलान कर दिया है कि तेलंगाना के सांसदों के साथ दिल्ली में हर लेवल पर प्रोटेस्ट करेंगे.
ADVERTISEMENT

Revanth Reddy on Budget 2024: आंध्र प्रदेश के विभाजन से तेलंगाना राज्य बना. विभाजन के बाद केंद्र सरकार से फायदा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों ही राज्यों को मिलना था. बीते दिन बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के लिए अच्छी खासी रकम का ऐलान कर दिया. वित्त मंत्री ने बजट स्पीच में तेलंगाना का न जिक्र किया और ना ही कोई राशी देना का ऐलान किया. अब खबर है कि सीएम रेवंत रेड्डी इसके बाद से नाराज हैं.