C-Voter Survey: न नेता की हवा, न जाति का चक्कर... जानिए क्या देखकर वोट देता है आज का युवा?

C-Voter सर्वे के मुताबिक, आज का युवा (Gen Z) हवा-हवाई वादों के बजाय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उम्मीदवार की योग्यता देखकर वोट देता है. 58.7% युवाओं को लगता है कि पार्टियां उनकी चिंता नहीं समझतीं.

ADVERTISEMENT

C-Voter Survey
C-Voter Survey
Google CTA

देश में युवाओं की राजनीति और उनके रुख को लेकर अक्सर टीवी स्टूडियोज से लेकर चाय की टपरियों तक बहस छिड़ी रहती है. लेकिन आज का युवा असल में क्या सोच रहा है? इसी 'पल्स' को पकड़ने के लिए C-Voter ने एक विस्तृत सर्वे किया है. इस सर्वे में Gen Z से उनकी चुनावी प्राथमिकताओं, सोशल मीडिया के असर और नेताओं की योग्यता पर सीधे सवाल पूछे गए. आइए देखते हैं आज का युवा क्या चाहता है.