मार्च 2024 तक लागू हो जाएगा CAA! क्या एकबार फिर नागरिकता कानून को लेकर गरमाएगा देश का माहौल?
जब CAA का बिल आया था उस वक्त देशभर में इसका भारी विरोध हुआ. देश की राजधानी दिल्ली में तो दंगे तक हुए. विपक्ष इसे पक्षपाती बताते हुए मुस्लिमों को टारगेट करने का एक हथियार बताता है.
ADVERTISEMENT

CAA Protest
CAA News: नागरिकता संशोधन ऐक्ट (सिटिजनशिप अमेंडमेंट ऐक्ट-CAA) एक बार फिर चर्चा में है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने पश्चिम बंगाल में ये दावा किया है कि सरकार मार्च 2024 तक CAA का अंतिम मसौदा तैयार कर लेगी. यह बयान उन्होंने बंगाल के 24 परगना जिले में दिया, जहां बांग्लादेश के प्रवासी हिन्दू शरणार्थी ‘मतुआ’ समुदाय की बहुलता है. CAA को 2019 में ही पास कर लिया गया था, लेकिन लागू अब तक नहीं हो पाया. इसमें मुस्लिम समुदाय शामिल नहीं है, इसलिए विपक्ष के कुछ दल इसे विभेदकारी बताते रहे हैं. टेनी के बयान पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा है कि बीजेपी को मतुआ और CAA सिर्फ चुनावों में याद आते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी इसे कभी पश्चिम बंगाल में लागू नहीं करा पाएगी.