तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में लागू नहीं हो पाएगा CAA? स्टालिन और ममता बनर्जी ने किया ये ऐलान 

ममता बनर्जी ने कहा, CAA के नाम पर आपके सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे, आपको 'अवैध' करार दिया जाएगा. यह आपके अधिकारों को छीनने का खेल है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Citizenship Amendment Act: केंद्र सरकार ने 11 मार्च को देश में नागरिकता संशोधन ऐक्ट (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट-CAA) को लागू कर दिया. 2019 में संसद पारित होने के बाद अब जाकर इस कानून को लागू करने की अधिसूचना जारी हुई है. वैसे जब CAA को लाया गया तब देश के कई हिस्सों में इसे लेकर विरोध हुआ था. अब जब ये कानून प्रभावी हो गया है तब एक बार फिर से इसे लेकर विरोध के सुर दिखाई देने लगे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ये ऐलान कर दिया है कि, उनके प्रदेश में CAA लागू नहीं होगा. वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसपर जमकर हमला बोलते नजर आ रही हैं. आइए आपको बताते हैं CAA का विरोध कर रहे पार्टियों का क्या है रुख.