‘गुरुद्वारा-मस्जिद’ बयान पर खफा कैप्टन अमरिंदर की डिमांड- संदीप दायमा को BJP से निकालो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मैं हाईकमान से आग्रह करता हूं कि मस्जिदों और गुरुद्वारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले संदीप दायमा को तुरंत पार्टी से निष्कासित किया जाए.
ADVERTISEMENT

Captain Amarinder Singh, Gurudwara-Maszid controversy
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को राजस्थान के अपने नेता संदीप दायमा की वजह से सिखों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. अब कांग्रेस से बीजेपी में आए दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संदीप को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है. असल में राजस्थान चुनाव में प्रचार के दौरान संदीप दायमा ने गुरुद्वारा और मस्जिदों को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसकी वजह से नाराजगी बढ़ रही है. कैप्टन अमरिंदर की नाराजगी की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पिछले दिनों खबर आई थी कि पंजाब के पूर्व सीएम फिर से कांग्रेस की ओर लौट सकते हैं.