‘अभी कुछ नहीं करूंगा चुनाव बाद अरेस्ट कर लूंगा’… राहुल गांधी और असम CM हिमंत के बीच ठन गई!

Rahul Gandhi: असम CM हिमंत का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि चुनाव बाद राहुल की यात्रा शामिल दो लोगों को अरेस्ट कर लेंगे.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी और असम CM हिमंत के बीच ठन गई!
राहुल गांधी और असम CM हिमंत के बीच ठन गई!
Google CTA

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी असम में पहुंची है और यहां सियासी बवाल शुरू हो गया है. असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि यात्रा शहर से गुजरी तो वह अभी कुछ नहीं करेंगे लेकिन चुनाव बाद इसमें शामिल दो लोगों को अरेस्ट कर लेंगे. वैसे उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वह किन दो लोगों की बातें कर रहे हैं. इस बीच असम में जोरहाट शहर के अंदर अनुमति मिले रूट से जाने की बजाय दूसरा रूट पकड़ने के आरोप में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इसके मुख्य आयोजक के बी बायजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.