Shesh Bharat: एक नदी, दो राज्य और 50 साल की जंग; समझिए मेकेदातु बांध पर क्यों मच रहा है बवाल

Cauvery Water Dispute: कावेरी जल विवाद और मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच सियासी गर्माहट बढ़ गई है. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय 14 साल का गतिरोध तोड़कर 3 अगस्त को कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार से मिलने बेंगलुरु जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Cauvery Water Dispute
Cauvery Water Dispute
Google CTA

Cauvery Water Dispute: पचास साल पुराना पानी का एक ऐसा विवाद, जिसने दो राज्यों के बीच दुश्मनी की दीवार खड़ी कर दी. एक नदी, जिसे दोनों राज्य अपनी मां कहते हैं, लेकिन उसी के बंटवारे पर हर साल युद्ध छिड़ जाता है. तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक तक इन दिनों भूचाल आया हुआ है. सेंटर में है कावेरी नदी पर बनने वाला 'मेकेदातु बांध'.