प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में CBI की हो सकती है इंट्री! राहुल गांधी ने भी इस बात की कर दी है डिमांड

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में राहुल गांधी ने शनिवार यानी आज शुभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा. कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से पीड़ितों की मदद करने का अनुरोध किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Prajwal Revanna Case: सेक्स स्कैंडल के कथित वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से JDS से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले दिनों लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अब खबर ये है कि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उनके खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' की मांग कर सकती है. पूर्व प्रधान मंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन से सांसद 33 वर्षीय प्रज्वल के हाल के दिनों में कई सेक्स स्कैंडल के वीडियो क्लिप आने के बाद महिलाओं के यौन शोषण के आरोप का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि आपको बता दें कि, प्रज्वल अभी जर्मनी में हैं. और कर्नाटक सरकार उनके खिलाफ मामला दर्ज करके SIT बनाकर जांच करने का आदेश दे चुकी है.