आंध्र प्रदेश में जनसंख्या बढ़ाने की नई नीति, अब 3 बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे ₹25,000 और फ्री एजुकेशन!

आंध्र प्रदेश सरकार ने गिरती जन्म दर को देखते हुए नई जनसंख्या प्रबंधन नीति लागू की है. तीसरे बच्चे के जन्म पर ₹25,000 की सहायता, पोषण भत्ता और 18 साल तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.

ADVERTISEMENT

chandrababu naidu
chandrababu naidu
google news

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है. राज्य सरकार ने अब ऐसी नीति लागू करने का फैसला किया है, जिसमें ज्यादा बच्चे होने पर परिवारों को आर्थिक मदद और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. यह फैसला 5 मार्च 2026 को आंध्र प्रदेश विधानसभा में पेश की गई नई Population Management Policy के तहत लिया गया.