कांग्रेस की गारंटी कॉपी कर चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी को बुरा फंसा दिया, जानिए कैसे? 

विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू ने महिलाओं को 15 हजार, बेरोजगारों को 3 हजार भत्ता, युवाओं को 5 साल में 20 लाख नौकरी जैसे सुपर सिक्स वादे किए थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Andhra Pradesh News: कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे. पिछले चुनावों में चंद्रबाबू नायडू ने देखा था कि, कैसे गारंटी वाले वादों से कांग्रेस की राजनीति पलट गई थी. तेलगु देशम पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी के साथ अलायंस तो किया था लेकिन अपने मेनिफेस्टो में बहुत कुछ कांग्रेस से लिया. फिर क्या था नायडू को भी कांग्रेस जैसा फायदा मिला और बड़ी जीत के साथ आंध्र प्रदेश में सरकार बना ली.