Charchit Chehra: 'पहले जेल जाओ, फिर मिलेगी CM की कुर्सी...' ज्योतिष ने सालों पहले ही डीके को लेकर की थी भविष्यवाणी! जानें पूरी कहानी
DK Shivakumar Story: डीके शिवकुमार की राजनीतिक यात्रा एक बार फिर चर्चा में है. जानिए कैसे एक ज्योतिषी ने सालों पहले भविष्यवाणी की थी कि डीके पहले जेल जाएंगे और फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे. पढ़िए डीके शिवकुमार, उनके गुरु द्वारकानाथ, तिहाड़ जेल, सोनिया गांधी और सीएम कुर्सी तक पहुंचने की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Congress Leader DK Shivakumar
DK Shivkumar News: हममें से बहुत सारे लोग ज्योतिष और ज्योतिषियों पर भरोसा करते होंगे, मानते होंगे. अक्सर लोग छुपाते हैं कि वो किस ज्योतिषी गुरु से सलाह लेते हैं या उनको मानते हैं. राजनीति में भी मेहनत और रणनीति के किस्से बहुत हैं. डीके शिवकुमार की कामयाबी के पीछे का राज उन्होंने खुद विधानसभा में खोला था. क्या कोई नेता किसी ज्योतिषी की सलाह पर रात के 2 बजे सीएम का दरवाजा खटखटा सकता है? क्या किसी की कुंडली का कमजोर राजयोग देश के सबसे अमीर और ताकतवर नेता को स्ट्रॉन्ग सीवी के बाद भी सीएम की कुर्सी से दूर रख सकता है?