Charchit Chehra: 'दिमागी नक्सल' का तीर खुद पर लेकर क्यों खड़े हो गए पी. चिदंबरम? जानिए कैसे बने सोनिया-राहुल की ढाल
P. Chidambaram Profile: 'दिमागी नक्सल' विवाद में पी. चिदंबरम के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है. जानिए कैसे चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए राजनीतिक ढाल की भूमिका निभाई, उनका लंबा राजनीतिक सफर, अमित शाह से टकराव, कांग्रेस में बढ़ता कद, परिवार और निजी जिंदगी से जुड़ी पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

P Chidambaram Profile
लाल किले से जब दिमागी नक्सल का विवाद शुरू हुआ तो ये किसी उड़ते तीर की तरह था. जिसने भी सुना उसने अपने-अपने तरीके से विश्लेषण किया. जिस लाल किले से पीएम का भाषण हुआ उसे सुनने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे कोई नहीं पहुंचे थे. सरकार की ओर से किरेन रिजिजू ने क्लेरिफिकेशन भी दे दिया कि पीएम ने किसी विपक्षी नेता को दिमागी नक्सली नहीं कहा लेकिन तीर तो कमान से निकल कर निशाने पर लगने के लिए उड़ चुका था.
